Mangal Rashi Parivartan 2021 : वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 8 राशियों को करेगा मालामाल
1 min read
Mangal Rashi Parivartan 2021 : Mars Changing In Taurus Know What Effect Health Career Business Life Of 8 Zodiac Signs Including Mithun Kark Singh Vrishchik Makar Meen Rashi
13 अप्रैल तक मंगल करेंगे गोचर, कुछ सावधानियां भी बरतनी होंगी

न्यूज नाउ/जयपुर। ग्रहों के सेनापति मंगल ने बीते सोमवार की शाम को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल 13 अप्रैल, 2021 तक वृषभ राशि में ही रहेंगे। मंगल का यह गोचर कुछ चुनिंदा राशियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। आइए जानते हैं ज्योर्तिविद स्वामी सौरभ राघेवेंद्राचार्य के विश्लेषण के जरिये कि मंगल के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला और और इन्हें क्या सावधािनयां बरतनी हैं।
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन काफी लाभदायक रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी. घरेलू खर्च में कमी आएगी. शुभ कार्य संपन्न होंगे। यात्रा करने के योग बनेंगे। हालांकि लंबी यात्राओं के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।
कर्क : कर्क राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। कठिन चुनौतियों का सामने करने वालों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिश्रमी लोगों को निश्चित ही सफलता मिलेगी। धन के मामले में चल रही दिक्कतें जल्द दूर हो सकती हैं। भाई-बहन से थोड़ी बहुत अनबन होने का अंदेशा है, संयम से काम लें।
सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए भी मंगल का यह गोचर काफी हद तक बेहतर रहेगा। भवन-भूमि में निवेश के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि बड़ा निवेश करने पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। मकान, दुकान या वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे। घर में सुखों का आगमन होगा, साथ ही धन से जुड़े मामले आसानी से हल होंगे। हालांकि माता के स्वास्थ्य की चिंता करनी होगी।
कन्या : कन्या राशि वालों को भी यह मंगल गोचर शुभ परिणाम देगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा, जिन लोगों के शुभ कार्य लंबे समय से रुके थे। उनके पूरा होने का समय अब आ गया है। स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी या परीक्षा में जुटे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। हालांकि महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते ज्यादा ध्यान देना होगा।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों को मंगल के इस गोचर से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। धन लाभ के साथ-साथ जरूरी काम भी पूरे होंगे। हालांकि दांपत्य जीवन मुश्किलें आने का अंदेशा है। जीवन साथ साथ अनबन हो सकती है। तनाव और क्रोध की वजह से गलत निर्णय बड़ा नुकासान करा सकते हैं।
मकर : मकर राशि वालों के लिए यह गोचर काफी अच्छा रहेगा। इस राशि में शनि देव पहले से ही विराजमान हैं। मंगल के वृषभ राशि में जाने के बाद आपका आपका भाग्योदय होगा। धन की स्थिति बेहतर रहेगी और रुके कार्य आसानी से संपन्न होंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए भी मंगल का यह गोचर काफी अच्छा साबित होने जा रहा है। जीवन में कई अच्छे बदलाव आएंगे। नौकरी में अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार की स्थिति बेहतर होगी। हालांकि पिता से वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय लेने से करीबियों की राय जरूर लें।
मीन : आखिरी राशि यानी मीन के लिए भी मंगल का यह गोचर काफी हद तक बेहतर रहने वाला है। रुके धन की प्राप्ति होगी। जीवन में चल रही धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में भी सब बेहतर होगा। षड्यंत्रकारियों से सावधान रहें और बिना करण तनाव नहीं लें।