Sawan 2022: सावन में इन 3 राशि वालों का चमक सकता है भाग्य, महादेव की रहेगी विशेष कृपा
1 min read
सावन का महीना भोलेनाथ को विशेष प्रिय है। हिंदू धर्म के लोग इस पूरे महीने भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान पड़ने वाले सावन सोमवार व्रत का भी खास महत्व शास्त्रों में माना गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन के हर सोमवार को व्रत रख भगवान शिव की सच्चे मन से अराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस बार श्रावण का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस महीने किन राशियों पर शिव जी की विशेष कृपा रहने वाली है।
वृष राशि: सावन का महीना इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ दिखाई दे रहा है। इस समय आप बिजनेस में कोई नई डील कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। व्यापार में नया निवेश के लिए यह समय अच्छा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। आप लोग सावन के हर सोमवार भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों पर शिव की कृपा होगी। साथ ही मिथुन राशि वालों को इस माह खुशियों से भरी सौगात मिल सकती है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। भौतिक सुख आपको प्राप्त होंगे। इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष धनलाभ हो सकता है।
कर्क राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। इस समय आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत होगी। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आपको प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।