White Hakik Stone: मानसिक समस्याएं दूर कर देता है ‘सफेद हकीक’
1 min read
Astrology
lekhaka-Gajendra sharma
नई दिल्ली, 18 जून। रत्न शास्त्र में हकीक पत्थर का विस्तार से वर्णन मिलता है। हकीक अपने पाए जाने के स्थान के अनुसार अनेक रंगों में पाया जाता है लेकिन इनमें से सफेद हकीक का संबंध चंद्र से होता है। जिसका सीधा प्रभाव चंद्र को मजबूत करने पर होता है। अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 2 होता है उन्हें सफेद हकीक पहनने की सलाह दी जाती है। इसी तरह वैदिक ज्योतिष में चंद्र को मजबूत बनाने के लिए सफेद हकीक पहनाया जाता है।
चंद्र का संबंध मन और मस्तिष्क से होता है इसलिए जो लोग मानसिक रूप से मजबूत नहीं हैं, जो छोटी-छोटी बातों पर चिंता करने लगते हैं। जिनका मन स्थिर नहीं है, जिनका किसी काम में मन नहीं लगता उन्हें सफेद हकीक जरूर धारण करना चाहिए। शिक्षा, व्यापार, विदेश व्यापार या चंद्र से जुड़े कार्यो वाले लोगों को पूर्ण सफलता के लिए सफेद हकीक को अंगूठी में जड़वाकर या इसकी माला धारण करना चाहिए।
यह पढ़ें: कमजोर भाग्य रेखा करवाती है उम्र से ज्यादा बड़े व्यक्ति से शादी
आइए जानते हैं सफेद हकीक के और लाभ
- सफेद हकीक मन को शांत करता है और मानसिक संतुलन बनाए रखता है। जो लोग मानसिक रूप से विचलित रहते हैं उन्हें सफेद हकीक की माला पहनना चाहिए।
- अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 2 वाले जातकों को पूर्णिमा के दिन सफेद हकीक की माला को अभिमंत्रित करके पहनना चाहिए।
- चंद्र का संबंध पैसों से भी होता है। यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो निश्चित रूप से मानसिक पीड़ा भी आपको हो सकती है। सफेद हकीक मस्तिष्क को शांत करता है, जिससे आपका पूरा फोकस अपने काम पर होता है, आप अच्छा सोचते हैं इसलिए पैसा कमाने के प्रति आपका लगाव भी बढ़ता है।
- सफेद हकीक की माला विद्यार्थियों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को धारण करनी चाहिए। इससे मस्तिष्क उर्वर होता है और विशेष सफलता प्राप्त होती है।
- अत्यधिक भावनात्मक लोगों को सफेद हकीक पहनने की सलाह दी जाती है, ताकिवे अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर सकें।
- कई बार इंसान रिश्तों में ऐसे भंवर में फंस जाता है जिससे निकलना उसके लिए मुश्किल होता है। ऐसे लोगों को सफेद हकीक पहनाया जाता है।
- सफेद हकीक पहनने से चंद्र से जुड़े सारे दोष दूर हो जाते हैं। चंद्र कमजोर होने पर श्वसन, कफ, फेफड़ों, किडनी और आंतों से जुड़े रोग होते हैं। सफेद हकीक पहनने से चंद्र मजबूत होता है और इन सारी बीमारियों से रक्षा होती है।
- प्रेम संबंधों में भी सफेद हकीक लाभ देता है। यदि आप प्रेम से जुड़े मामलों में कमजोर हैं तो सफेद हकीक धारण करें।
English summary
Read Everything about White Hakik Stone, The benefits of wearing this gemstone are those who are often ill.
#White #Hakik #Stone #मनसक #समसयए #दर #कर #दत #ह #सफद #हकक